हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार,चेयरमैन इमाम खुमैनी र.ह. ट्रस्ट और इस्लामी नज़रियाती काउंसिल ऑफ पाकिस्तान के सदस्य ने ईदुल अज़हा के मौके पर एक पैग़ाम जारी किया है। जिसका पूरा पाठ निम्नलिखित है:
بسم اللہ الرحمن الرحیم۔اللھم العن اول ظالم ظلم حق محمد وآل محمد وآخرتابع لھم علی ذالک۔اللھم العصابتہ التی جاھدت الحسین وشایعت وتابعت علی قتلہ اللھم العنھم جمیعا وعجل فرجھم
ऐ अल्लाह! उन सब दुश्मनों पर लानत कर जिन्होंने इमाम हुसैन से जंग की उनके खिलाफ साज़िश की और उन्हें शहीद करने में साथ दिया ऐ अल्लाह! उन सब पर लानत कर, और हमारे इमाम हज़रत मेंहदी अज्जलल्लाहु फरजहुश्शरीफ़ के ज़हूर में जल्दी फ़रमा।
ईदुल अज़हा (बकरीद) त्याग और रबुल-आलमीन के सामने समर्पण की एक महान याद है।इस पाक दिन पर अपने रिश्तेदारों, वंचित वर्गों, ग़रीबों और ज़रूरतमंदों को ज़रूर याद रखें।
मज़लूमों की विजय और मदद के लिए दुआ करें,
ख़ास तौर पर फिलिस्तीन, लेबनान, यमन और शाम के पीड़ितों को मत भूलिए।दुनिया में अमन के क़ायम होने और हज़रत वली-ए-अस्र इमाम मेंहदी (स.ल.) के जल्द ज़हूर के लिए दुआ ज़रूर करें।
आपका दुआगो:
सैयद इफ्तिखार हुसैन नक़वी नजफ़ी
आपकी टिप्पणी